Friday 3 May 2013

अमेजन के 13 हजार फुट नीचे बहती है एक और नदी

एक प्रयास ---------लंदन। लातिन अमेरिका के कई देशों से होकर बहने वाली दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में शामिल अमेजन नदी की सतह के लगभग 13 हजार फुट की गहराई पर एक और विशाल जलधारा का पता चला है।
ब्राजील की राष्ट्रीय वेधशाला के वैज्ञानिकों ने करीब छह हजार किलोमीटर लंबी इस भूमिगत नदी का पता लगाया है। वैज्ञानिकों ने भारतीय मूल के भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. वलिया हमजा की अगुवायी में खोजी गई इस नदी का नाम उन्हीं के नाम पर 'हमजा' रखा है। डॉ. हमजा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से इस क्षेत्र के बारे में अनुसंधान कर रहे हैं।
डॉ. हमजा ने बताया कि सरकारी तेल कंपनी 'पेट्रोब्रास' ने इस क्षेत्र में 1970 के दशक में तेल के 242 कुएं खोदे थे जिनके तापमान में काफी विभिन्नता थी।
इसी के आधार पर वैज्ञानिकों के दल ने इस क्षेत्र में जांच की जिसमें अमेजन नदी के ठीक नीचे करीब 13 हजार फुट की गहराई पर एक विशाल जलधारा का पता चला।
वेधशाला के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस भूमिगत नदी की लंबाई अमेजन नदी के लगभग बराबर यानी छह हजार किलोमीटर है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इस नदी में प्रति सेकंड तीन हजार घन मीटर पानी बहता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस भूमिगत नदी के कारण ही अमेजन नदी के मुहाने पर पानी अपेक्षाकृत रूप से थोड़ा कम खारा है।
हालांकि वैज्ञानिक अभी इस भूमिगत नदी के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। वैज्ञानिक दल को उम्मीद हे कि वे जल्द ही 'हमजा' नदी के बारे में अधिक जानकारी से दुनिया को अवगत कराने में सफल होंगे>

No comments:

Post a Comment

आपके आगमन पर आपका स्वागत है .......
आपके विचार हमारे लिए अनमोल है .............